Tuesday, 15 September 2026 | 9:12 PM
मनोरंजन

संगीता बिजलानी एक बार फिर दिखीं देसी अवतार में, पढ़िए खबर

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं जिन्हें उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं। इस बीच संगीता बिजलानी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें वह यलो साड़ी में नजर आ रही हैं। इस वीडियो मे
Share:
संगीता बिजलानी एक बार फिर दिखीं देसी अवतार में, पढ़िए खबर
Read in your preferred language.

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं जिन्हें उनके फैंस बहुत पसंद करते हैं। इस बीच संगीता बिजलानी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें वह यलो साड़ी में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में संगीता यलो साड़ी में कमाल की लग रही हैं। उनके इस वीडियो के बैकग्राउंड में कजरा मोहब्बत वाला गाना सुनाई दे रहा है। संगीता इस गाने में बेहतरीन एक्सप्रेशंस के साथ डांस मूव्स करती हुई दिखाई दीं। लुक की बात करें तो संगीता यलो कलर की फ्रिल साड़ी के साथ डीप नेक स्लीवलेस शिमर ब्लाउज पहना हुआ है। उन्होंने कानों में झुमका और हाथों में कंगन पहने हुए इस लुक को कम्पलीट किया है। संगीता के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आज भी आपकी किसी से आपकी कोई तुलना नहीं कर सकता है'। दूसरे ने कमेंट किया, 'आप आज भी वैसे ही हो जैसे पहले थी'