Tuesday, 15 September 2026 | 9:34 PM
भारत

रवींद्र जडेजा का नया शर्मनाक रिकॉर्ड

रवींद्र जडेजा को उन खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है, जो जल्द से जल्द अपना ओवर पूरा करके निकल जाते हैं. लेकिन उन्हीं जडेजा के नाम पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. सुनने में थोड़ा अटपटा लग रहा है ना? जल्दी ओवर खत्म करने वाला गेंदबाज आखिर सबसे ज्यादा नो बॉल कैसे
Share:
रवींद्र जडेजा का नया शर्मनाक रिकॉर्ड
Read in your preferred language.

रवींद्र जडेजा को उन खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है, जो जल्द से जल्द अपना ओवर पूरा करके निकल जाते हैं. लेकिन उन्हीं जडेजा के नाम पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. सुनने में थोड़ा अटपटा लग रहा है ना? जल्दी ओवर खत्म करने वाला गेंदबाज आखिर सबसे ज्यादा नो बॉल कैसे फेंक सकता है? आंकड़ों ने बड़ी ही दिलचस्प कहानी बयां की है. तो आइए जानते हैं जडेजा के सबसे ज्यादा नो-बॉल फेंकने का आंकड़ा क्या है.

2021 से अगर आंकड़ों पर नजर डाली जाए, तो स्पिनर के रूप में सबसे ज्यादा टेस्ट नो-बॉल रवींद्र जडेजा के नाम पर ही नजर आती हैं. भारतीय खिलाड़ी 84 नो-बॉल के साथ पहले पायदान पर हैं. लिस्ट में पाकिस्तान के नौमान अली दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 40 नो-बॉल फेंकी हैं. जडेजा और नोमान के बीच दोगुने से ज्यादा का फर्क है. इस तरह जडेजा के नाम सबसे ज्यादा नो-बॉल का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है.