Tuesday, 15 September 2026 | 9:03 PM
मनोरंजन

कोरोना की तबाही को देख मदद के लिए आगे आई रवीना टंडन , डोनेट किए ऑक्सीजन सिलेंडर

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण देश की स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई है। हर रोज लाखों लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं साथ ही देश में लगातार ऑक्सीजन की मांग बढ़ती जा रही है। इसी बीच बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अपने कोविड 19 पेशेंट्स के लिए काम कर रहे एनजीओ और सरकारी संस्थानों को ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाइयां, सैइनिट
Share:
कोरोना की तबाही को देख मदद के लिए आगे आई रवीना टंडन , डोनेट किए ऑक्सीजन सिलेंडर
Read in your preferred language.

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण देश की स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई है। हर रोज लाखों लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं साथ ही देश में लगातार ऑक्सीजन की मांग बढ़ती जा रही है। इसी बीच बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अपने कोविड 19 पेशेंट्स के लिए काम कर रहे एनजीओ और सरकारी संस्थानों को ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाइयां, सैइनिटाइजर और आर्थिक राशि डोनेट कर लोगों की मदद कर रहे हैं।

अब खबरें आ रहे हैं कि एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपने एक फाउंडेशन को ऑक्सीजन दान डोनेट किए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने आधिकारी इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर दी है। उनके इस कदम की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। उनके इस फोटो को इंस्टाग्राम पर अब तक (खबर लिखे जाने तक) 1 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही उनकी इन तस्वीरों पर बॉलीवुड सेलेब्स कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर चंद्रमा की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अपने फैंस से अपील करते हुए पॉजिटिव और सुरक्षित रहने की बात कही हैं। उन्होंने तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, ‘चंद्रमा अभी से ही, रात के अंधेरे में चमक की उम्मीद को बिखेर रह है। कल एक और दिन है जब योद्धा थके हुए रात के बाद अगल दिन युद्ध के मैदान में लौटेगें। प्रत्येक सांस के साथ एक आत्मा को जीवित रखने की कोशिश करेंगे। आपके लिए दुआएं। आप सभी और आपके प्रियजन सुरक्षित हो और अंत में इस अंधेरे को दूर करने के लिए सुबह का इंतजार करें।’
वहीं अगर बात उनके वर्कफ्रेंट की करें तो रवीना जल्द ही मोस्टअवेटेड फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो साउथ के सुपरस्टार यश के साथ लीड किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में यश और रवीना के अलावा बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त, श्रीनिधि शेट्टी, प्रकाश राज भी अहम रोल प्ले कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है। फिल्म को इस साल 16 जुलाई को रिलीज किया जा सकता है।