Tuesday, 15 September 2026 | 4:25 PM
भारत

बरेली-सरगम रिसॉर्ट में रासलीला का मंचन

बरेली-:-सरगम रिसोर्ट आंवला में लाडली कृपा भागवत सेवा समिति द्वारा आयोजित बरसाना धाम के लाडली श्री महाराज रासलीला मंडल द्वारा भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का मनमोहक वर्णन कर कृष्ण द्वारा गोकुल में 7 दिन के कृष्ण कन्हैया को मारने हेतु भेजी गई पूतना काल विष अपने स्तनों पर लगाकर एक सुंदर ब्राह्मणी के रूप म
Share:
बरेली-सरगम रिसॉर्ट में रासलीला का मंचन
Read in your preferred language.

बरेली-:-सरगम रिसोर्ट आंवला में लाडली कृपा भागवत सेवा समिति द्वारा आयोजित बरसाना धाम के लाडली श्री महाराज रासलीला मंडल द्वारा भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का मनमोहक वर्णन कर कृष्ण द्वारा गोकुल में 7 दिन के कृष्ण कन्हैया को मारने हेतु भेजी गई पूतना काल विष अपने स्तनों पर लगाकर एक सुंदर ब्राह्मणी के रूप में कन्हैया जी के पास में गई । जिसे देखकर कन्हैया जी भी मंद मंद मुस्कुराने लगे, स्वामी नित्यानंद दास जी रास लीला मंचन कर रहे मंडली की काफी प्रशंसा की । मंडली ने बताया कि पूतना ने छोटे कन्हैया जी को अपनी गोद में लेने के लिए जैसे ही हाथ बढ़ाएं ,वैसे ही कन्हैया जी और तीव्र मुस्कुराए और उन्होंने स्तनपान करते ही पूतना का उद्धार कर दिया। संत श्री नित्यानंद दास जी महाराज ने भगवान शंकर की मन मोहने वाली लीलाओं का बड़ा ही सुंदर वर्णन रासलीला कर रही मंडली को देखा । जिसे देखकर भक्त भावविभोर हो गए, यह लीला आज से शुरू होकर 12 फरवरी तक चलेगी इसमें नगर आंवला के आसपास के ग्राम वासियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सरगम रिसोर्ट के स्वामी सूरजभान गुप्ता व लाडली कृपा सेवा समिति के पदाधिकारी विनीत शर्मा, अखिलेश गुप्ता, रामकृष्ण शर्मा, मुकेश शर्मा, राधा कृष्ण एडवोकेट, ठाकुर राजकुमार सिंह व उप निरीक्षक प्रवीण बैरागी सपरिवार रासलीला का रसास्वादन लिया ।