Tuesday, 15 September 2026 | 8:18 PM
मनोरंजन

रणवीर सिंह ने लगे हाथ कर दिया 'गहराइयां' को प्रमोट, दीपिका पादुकोण ने समंदर में लगाई डुबकी,

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के खास मौके पर दीपिका पादुकोण ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'गहराइयां' (Gehraiyaan) की रिलीज डेट अनाउंस की है। ये फिल्म 11 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। बर्थडे के खास मौके पर दीपिका पादुकोण ने इस
Share:
रणवीर सिंह ने लगे हाथ कर दिया 'गहराइयां' को प्रमोट, दीपिका पादुकोण ने समंदर में लगाई डुबकी,
Read in your preferred language.

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के खास मौके पर दीपिका पादुकोण ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'गहराइयां' (Gehraiyaan) की रिलीज डेट अनाउंस की है। ये फिल्म 11 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। बर्थडे के खास मौके पर दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म के कई पोस्टर भी रिलीज किए हैं। दीपिका पादुकोण की इस अनाउंसमेंट के साथ ही उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। इस बीच रणवीर सिंह ने दीपिका और उनकी इस फिल्म को लेकर अब ऐसा पोस्ट शेयर किया है कि लोगों का उत्साह सातवें आसमान पर जा पहुंचा है।
रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की एक बेहद ही खूबसूरत तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण समंदर के बीचों बीच मी-टाइम बिताती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा है, 'मेरी बेबी बर्थडे पर गहराइयां को प्रमोट कर रही है।' इसी के साथ रणवीर ने एक लाफिंग और हार्ट इमोजी भी शेयर की है। रणवीर सिंह की इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसी के साथ दीपिका ने भी अपने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एक छोटा सा वीडियो शेयर करके अपनी जर्नी को दिखाने की कोशिश की है।
'गहराइयां' का डायरेक्शन जाने-माने डायरेक्टर शकुन बत्रा ने किया है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के अलावा, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे अहम रोल में हैं। फिल्म में शकुन ने ये दिखाने की कोशिश की है कि किस तरह से लोग रिश्तों में उलझकर खुद को और भी उलझा लेते हैं। फिल्म की पहली झलक सामने आ चुकी है और जल्द ही इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया जाएगा।
बता दें कि इस वक्त दीपिका पादुकोण की झोली में एक से बढ़कर एक फिल्में हैं। गहराइयां के अलावा दीपिका फाइटर, नाग अश्विन की फिल्म, पठान और द इंटर्न की हिंदी रीमेक में नजर आने वाली हैं। इन फिल्मों में से लोगों को पठान और फाइटर का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म पठान में दीपिका बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। वहीं फाइटर के जरिए पहली दफा दीपिका ऋतिक रोशन संग काम करने वाली हैं।