Tuesday, 15 September 2026 | 7:03 PM
भारत

रायबरेली: अनियंत्रित बाइक की टक्कर से इलाज के दौरान मौत

डलमऊ/ रायबरेली: सड़क पार कर रहे अधेड़ को  तेज रफ्तार अनियंत्रित  बाइक की टक्कर लग जाने के कारण  गंभीर रूप से घायल हो गया  और  2 दिन बाद उपचार के दौरान  घायल अधेड़ की  मृत्यु हो गई  मृतक के पुत्र  की तहरीर के आधार पर डलमऊ कोतवाली में  बाइक चालक के विरुद्ध  मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है डलमऊ कोतवाल
Share:
Read in your preferred language.
डलमऊ/ रायबरेली: सड़क पार कर रहे अधेड़ को  तेज रफ्तार अनियंत्रित  बाइक की टक्कर लग जाने के कारण  गंभीर रूप से घायल हो गया  और  2 दिन बाद उपचार के दौरान  घायल अधेड़ की  मृत्यु हो गई  मृतक के पुत्र  की तहरीर के आधार पर डलमऊ कोतवाली में  बाइक चालक के विरुद्ध  मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है डलमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत  शोभवापुर मजरे पाखरौली ग्राम निवासी चंद्र किशोर 55 वर्ष सोमवार को किसी काम के चलते गांव के पास से गुजरी ऊंचाहार उन्नाव राजमार्ग सड़क पर आया था और सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अनियंत्रित आ रही बाइक  की जोरदार टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया  जिससे  आसपास के क्षेत्र के लोगों द्वारा  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया  जहां पर अधेड़ की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उपचार  के दौरान  बुधवार की रात  अधेड़ की मौत हो गई  मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया  वहीं मृतक के पुत्र  रोहित कुमार द्वारा डलमऊ कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर डलमऊ पुलिस द्वारा गदागंज  थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर धई ग्राम निवासी सलमान के विरुद्ध  मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है  कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि  आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है.