Thursday, 17 September 2026 | 3:20 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज : मा0 राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती अनीता सिंह ने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करछना का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

मा0 सदस्या राज्य महिला आयोग उ0प्र0 श्रीमती अनीता सिंह ने बुधवार को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करछना तथा थाना करछना का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आव
Share:
Read in your preferred language.


मा0 सदस्या राज्य महिला आयोग उ0प्र0 श्रीमती अनीता सिंह ने बुधवार को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करछना तथा थाना करछना का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसी तरह से उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करछना जाकर भी वहां की व्यवस्थाओं का जायला लिया तथा सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मा0 सदस्या द्वारा थाना करछना में बने महिला हेल्प डेस्क को देखा गया तथा महिला सम्बंधित अपराध रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए लम्बित प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई किये जाने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि महिलाओं से सम्बंधित प्रकरणों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरती जाये।
भ्रमण के बाद मा0 सदस्या श्रीमती अनीता सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस के सभागार में सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों की क्रमवार समीक्षा करते हुए सम्बंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 प्रभाकर राय, डाॅ0 कंचन एसीएम चतुर्थ, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री पंकज मिश्रा, डाॅ0 विनोद कुमार सिंह डीपीएम सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858