Tuesday, 15 September 2026 | 6:53 PM
भारत

दीप चाहत के काव्य संग्रह आईजी राजेश पांडे को भेंट किया गया

वरिष्ठ कवि ऋषि कुमार शर्मा द्वारा अपना नवीनतम काव्य संग्रह * दीप चाहत के * श्री राजेश पांडे आईजी बरेली रेंज को भेंट किया गया। उक्त काव्य संग्रह में विभिन्न विधाओं की लगभग 80 कविताएं संग्रहित हैं। यह काव्य संग्रह अमेजॉन पर उपलब्ध है। काव्य संग्रह देखने के पश्चात श्री राजेश पांडेय द्वारा इसमें संग्रहि
Share:
दीप चाहत के  काव्य संग्रह आईजी राजेश पांडे को भेंट किया गया
Read in your preferred language.

वरिष्ठ कवि ऋषि कुमार शर्मा द्वारा अपना नवीनतम काव्य संग्रह * दीप चाहत के * श्री राजेश पांडे आईजी बरेली रेंज को भेंट किया गया। उक्त काव्य संग्रह में विभिन्न विधाओं की लगभग 80 कविताएं संग्रहित हैं। यह काव्य संग्रह अमेजॉन पर उपलब्ध है।
काव्य संग्रह देखने के पश्चात श्री राजेश पांडेय द्वारा इसमें संग्रहित कविताओं की प्रशंसा करते हुए कहा गया कि इस काव्य संग्रह में संग्रहित कविताएं समस्त रुचि के पाठकों को पसंद आएंगी और वह इनका भरपूर आनंद उठाएंगे। उन्होंने कहा कि इसमें संग्रहित बाल गीत बच्चों का भरपूर मनोरंजन करेंगी और उन्हें सीख भी प्रदान करेंगी। उन्होंने कवि ऋषि कुमार शर्मा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा की वे भविष्य में भी इसी प्रकार कविताओं की रचनाएं करेंगे और उनके अगले काव्य संग्रह की प्रतीक्षा रहेगी।