Tuesday, 15 September 2026 | 6:11 PM
भारत

पीलीभीत : अल्ट्रासाउंड कराने के लिए परेशान हो रहीं महिलाएं

पूरनपुर।अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सरकारी स्लिप लेकर पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।आरोप है कि मनमानी फीस भी वसूली जा रही है।इसको लेकर काफी रोष देखा जा रहा है। महीने की 9 और 24 तारीख को सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के फ्री स्लिप से अल्ट्रासाउंड होने का सीएचसी में ए
Share:
पीलीभीत : अल्ट्रासाउंड कराने के लिए परेशान हो रहीं महिलाएं
Read in your preferred language.

पूरनपुर।अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सरकारी स्लिप लेकर पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।आरोप है कि मनमानी फीस भी वसूली जा रही है।इसको लेकर काफी रोष देखा जा रहा है। महीने की 9 और 24 तारीख को सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के फ्री स्लिप से अल्ट्रासाउंड होने का सीएचसी में एग्रीमेंट है।बताया जाता है कि नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घंटों लाइन में लगने के बाद गर्भबती महिलाएं घंटों इंतजार करती है।उसके बावजूद उनके अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं।बताया जाता है कि नगद फीस जमा करने वालों के पहले और सरकारी स्लिप के बाद में अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं।अन्य दिनों में गर्भवती महिलाओं से अल्ट्रासाउंड के नाम पर मनमानी फीस वसूली जा रही है।आरोप है कि महिलाएं अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचती है तो उनको परेशान किया जा रहा है। अल्ट्रासाउंड व्यवस्था बदहाल चल रही है।इस संबंध में सीएमओ आलोक शर्मा ने बताया उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।अगर ऐसा है तो गलत है।व्यवस्था में सुधार कराया जाएगा।