Monday, 23 November 2026 | 5:36 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: बिलसंडा क्षेत्र में पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद का भ्रमण कार्यक्रम।

Share:
पीलीभीत: बिलसंडा क्षेत्र में पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद  का भ्रमण कार्यक्रम।
पीलीभीत:24 नवंबर 2026 को पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री  जितिन प्रसाद  बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक बिलसंडा में भ्रमण कर कई जन संवाद कार्यक्रमों में जन समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराएंगे।
साथ ही शीतलपुर ओड़ाझार स्थित खन्नौत नदी के स्वीकृत कराए गए नए पुल, फगुनिहाई घाट पर पुल के निर्माण का भूमि पूजन करेंगे और बिलसंडा की श्री रामलीला में भी प्रतिभाग करेंगे।
केंद्रीय राज्य मंत्री  जितिन प्रसाद जी के कार्यक्रमों की तैयारी के लिए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण तैयारी में जुटे हैं।
कार्यक्रम निम्नवत हैं -

1:00 बजे - ग्राम बमरोली में जनसंवाद।
2:00 बजे - ग्राम सिबुआ में जनसंवाद
3:00 बजे -ग्राम मरोरी खास में ग्राम प्रधान श्री संजीव अवस्थी जी की पूज्य माताजी के निधन पर शोक संवेदना
3:15 बजे -  शीतलपुर ओड़ाझार स्थित खन्नौत नदी के फगुनिहाई घाट पुल के निर्माण का भूमि पूजन
5:00 बजे -  कस्बा बिलसंडा में श्री रामलीला में प्रतिभाग।