Tuesday, 15 September 2026 | 6:50 PM
भारत

पीलीभीत:अस्पताल से कूलर चोरी कर ले जा रहे चोर को दबोचा

पीलीभीत पूरनपुर।नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कूलर चोरी कर रहे चोर को मौके पर ही दबोच लिया।उसकी जमकर पिटाई लगाई। उसके बाद सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने चोर सुपुर्द कर दिया।पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है। गुरुवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कर्मचारी अपने
Share:
पीलीभीत:अस्पताल से कूलर चोरी कर ले जा रहे चोर को दबोचा
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कूलर चोरी कर रहे चोर को मौके पर ही दबोच लिया।उसकी जमकर पिटाई लगाई। उसके बाद सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने चोर सुपुर्द कर दिया।पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
गुरुवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कर्मचारी अपने कार्य में लगे हुए थे।इसी दौरान एक अज्ञात चोर अस्पताल में जा पहुंचा।एक कमरे में रखा कूलर चोरी कर ले जाने लगा।अस्पताल में कुछ लोगों की नजर चोरी कर ले जा रहे हैं चोर पर पड़ी तो उन्होंने शोर-शराबा शुरू कर दिया।इस पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और चोर को कूलर सहित दबोच लिया। घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई।लोगों ने पहले उसकी जमकर पिटाई लगाई।उसके बाद मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।इस पर पुलिस मौके पर पहुंची।लोगों ने पकड़े गए चोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद पकड़े गए युवक से पूछताछ शुरू कर दी।कोतवाल अशोक पाल ने बताया अस्पताल में चोरी करते समय एक पकड़ा गया है।वह कहां का रहने वाला है।इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर उसको जेल भेजा जाएगा।