Tuesday, 15 September 2026 | 6:51 PM
भारत

पीलीभीत: बरसात लाई राहत ,लोग बोले बरसा अमृत

पीलीभीत: पूरनपुर आज बारिश होने से किसानों के चेहरों पर मुस्कान आई है. सभी फसलों को हुआ फायदा .गन्ना, धान सब्जी को जबरदस्त फायदा होगा ऐसा किसान भाइयों का मानना है .आज इंद्रदेव इतने मेहरबान हो गए की रिमझिम बारिश शुरू हो गई . किसानों का कहना है कि काफी दिन के बाद बारिश हुई है .जिससे सभी लोगों को बहुत र
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत: पूरनपुर आज बारिश होने से किसानों के चेहरों पर मुस्कान आई है. सभी फसलों को हुआ फायदा .गन्ना, धान सब्जी को जबरदस्त फायदा होगा ऐसा किसान भाइयों का मानना है .आज इंद्रदेव इतने मेहरबान हो गए की रिमझिम बारिश शुरू हो गई . किसानों का कहना है कि काफी दिन के बाद बारिश हुई है .जिससे सभी लोगों को बहुत राहत मिली है. यह पानी नहीं अमृत बरस रहा है.

कई दिनों से भयंकर गर्मी से बेहाल हो चुके लोग बरसात के इंतजार में थे , गन्ना और धान के लिए किसान बरसात होने के लिए मन्नते मांग रहे थे जो अब पूरी हुई. मौसम विभाग का कहना है की अब बरसात का सिलसिला चलता रहेगा.

सवांददाता: रामगोपाल कुशवाहा