Tuesday, 15 September 2026 | 6:11 PM
भारत

पीलीभीत : दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को निकाला

पूरनपुर। दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने विवाहिता का जबरन गर्भपात करा दिया। उसके बाद पिटाई लगा कर घर से निकाल दिया।बिना दहेज के वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घुंघचाई चौकी क्षेत्र के गांव चंदोखा निवासी सुमेर लाल ने अपनी पुत्री खुशब
Share:
पीलीभीत : दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को निकाला
Read in your preferred language.

पूरनपुर। दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने विवाहिता का जबरन गर्भपात करा दिया। उसके बाद पिटाई लगा कर घर से निकाल दिया।बिना दहेज के वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घुंघचाई चौकी क्षेत्र के गांव चंदोखा निवासी सुमेर लाल ने अपनी पुत्री खुशबू की शादी तीन साल पहले बंडा थाना क्षेत्र के गांव अलापुर पिपरिया निवासी सुखविंदर के साथ की थी।शादी में मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार काफी दहेज दिया।लेकिन दिए गए दहेज से ससुराली संतुष्ट नहीं हुए। शादी के महीनों बाद ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। इंकार करने पर उसको आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित किए जाने लगा। कई बार उसको जान से भी मारने का प्रयास किया। इस दौरान विवाहिता चार माह से गर्भवती हो गई। आरोप है कि ससुरालियों ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया।चार नवंबर को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया। बिना दहेज के वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी।विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले की तहरीर पर जांच कराई जा रही है।दोनों पक्षों को बुलाया गया है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।