Tuesday, 15 September 2026 | 4:34 PM
भारत

पीलीभीत को प्रदेश में डी0बी0टी0 के माध्यम से अनुदान हस्तांतरण में प्राप्त हुई द्वितीय रैंक।

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देशन में कृषि विभाग के अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत डीबीटी के माध्यम से अनुदान प्रदान करने में प्रदेश में जनपद को द्वितीय रैंक प्राप्त हुई है। उप निदेशक कृषि डॉ0 विनोद कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि इस वित्तीय वर्ष में 01 अप्रैल 2021 से 25 नवम्ब
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत : जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देशन में कृषि विभाग के अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत डीबीटी के माध्यम से अनुदान प्रदान करने में प्रदेश में जनपद को द्वितीय रैंक प्राप्त हुई है। उप निदेशक कृषि डॉ0 विनोद कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि इस वित्तीय वर्ष में 01 अप्रैल 2021 से 25 नवम्बर 2021 तक विभिन्न योजनाओं में शासन द्वारा प्राप्त धनराशि रू0 6669760.00 का अनुदान लाभार्थियों को डी0बी0टी0 के माध्यम से प्रदान किया जाना था, जिसके सापेक्ष डी0बी0टी0 के माध्यम रू0 661009.00 का अनुदान देकर लाभाविन्त किया जा चुका है। जनपद में संचालित योजनाओं में पात्र किसान लाभार्थियों को समय से योजनाओं का लाभ प्रदान करने की कार्यवाही की गई और बिना किसी बिलम्ब के उनके खातों में अनुदान धनराशि हस्तान्तरित करने की कार्यवाही की गई, जिससे की जनपद को प्रदेश में द्वितीय रैंक प्राप्त हुई।