Tuesday, 15 September 2026 | 8:14 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत : घुंघचाई पुलिस ने नन्ही देवी हत्याकांड का किया खुलासा

पूरनपुर। थाना घुंघचाई क्षेत्र के जल्लूपुर गांव में भाई के साथ मिलकर पत्नी की हत्या करने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया। हत्यारोपी दोनों भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पतरसिया निवासी नन्ही देवी (35) वर्ष की शादी 20 साल पहले घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव जल्ल
Share:
पीलीभीत : घुंघचाई पुलिस ने नन्ही देवी हत्याकांड का किया खुलासा
Read in your preferred language.

पूरनपुर। थाना घुंघचाई क्षेत्र के जल्लूपुर गांव में भाई के साथ मिलकर पत्नी की हत्या करने की घटना का पुलिस ने खुलासा किया। हत्यारोपी दोनों भाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पतरसिया निवासी नन्ही देवी (35) वर्ष की शादी 20 साल पहले घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव जल्लूपुर निवासी अखिलेश मिश्रा के साथ हुई थी। तीन जून को नन्ही देवी अपनी मां के साथ अपने मायके जा रही थी। भगौतीपुर गांव के बाहर रास्ते पर अखिलेश और उसके भाई अरविंद ने मिलकर बांका से हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में महिला के भाई की ओर से मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने मुखविर की सूचना पर डूंडा पुल से दोनों हत्या आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अखिलेश मिश्रा ने बताया कि वह ट्रक चालक है। जिससे वह अधिकतर बाहर ही रहता था।

उसकी पत्नी ने दोनों बेटियों को किसी के साथ भगवा दिया और उसकी कोई सूचना नही दी। कुछ दिन पहले में घर लौटा तो पुत्रियों के भागने की जानकारी मुझे लगी। पुत्रियों के बारे में पत्नी से पूछा तो वह लडाई झगडा करने लगी। लेकिन लोक लाज के चलते रिपोर्ट दर्ज नही कराई। उसकी गैर मौजूदगी में नन्ही देवी कई लोगों से फोन पर बात कर घर वुलाती थी। कभी कभी मुझे नशीली गोलियां खिलाकर लोगों को अपने घर बुलाती थी। मैने और मेरे भाई अरविंद ने काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं मानी। तीन जून को उसकी पत्नी भागने की फिराक में थी। वह जबरदस्ती अपने मायके वालों के साथ जा रही थी। सूचना पर अखिलेश और अरविंद रास्ते में पहुंचे और काफी समझाया। लेकिन महिला नहीं मानी और गंदी गंदी गालियां देने लगी। जिससे गुस्से में आकर मैंने और मेरे भाई अरविंद ने मिलकर बांका से उसकी हत्या कर दी। बांका एक ग्रामीण के खेत में छिपा कर भाग गया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने खेत से दो अदद बांका बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल परीक्षण करने के बाद जेल भेज दिया।