Tuesday, 15 September 2026 | 9:01 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत :हाईवे के किनारे खड़ी मैजिक में लगी आग

पीलीभीत पूरनपुर।हाईवे के किनारे मैजिक में अचानक आग लग गई।घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई।लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। मंगलवार को पूरनपुर खुटार आसाम हाईवे पर सिरसा चौराहे के आगे एक मैजिक चालक ने सवारियां उतार कर सड़क के किनारे मैजिक खड़ी कर दी।इसी दौरान अचानक मैजिक में आग लग गई।मैजिक से निकल रहे ध
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।हाईवे के किनारे मैजिक में अचानक आग लग गई।घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई।लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
मंगलवार को पूरनपुर खुटार आसाम हाईवे पर सिरसा चौराहे के आगे एक मैजिक चालक ने सवारियां उतार कर सड़क के किनारे मैजिक खड़ी कर दी।इसी दौरान अचानक मैजिक में आग लग गई।मैजिक से निकल रहे धुएं को देखकर अफरा-तफरी मच गई।बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।मैजिक चालक व लोगों ने जैसे-तैसे बमुश्किल आग पर काबू पाया।चालक ने बताया उसका हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।धुंए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।घटनाक्रम को लेकर हड़कंप मचा रहा।कोतवाल अशोक पाल ने बताया ऐसे किसी मामले की सूचना नहीं आई है।सूचना दी जाती है तो मामले की जांच की जाएगी।