Tuesday, 15 September 2026 | 6:11 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: शीशम के पेड़ लटका मिला शव

पीलीभीत। जनपद की घुंघचाई पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव कसगंजा के के रहने वाले मो.जहीर पुत्र मोहम्मद हुसैन राजमिस्त्री का काम करते थे। बुधवार सुबह वह खेतों की ओर गए थे। कुछ देर बाद उनका गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति के गन्ने के खेत के पास खड़े शीशम के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। सूचना गांव में आग की तर
Share:
पीलीभीत: शीशम के पेड़ लटका मिला शव
Read in your preferred language.

पीलीभीत। जनपद की घुंघचाई पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव कसगंजा के के रहने वाले मो.जहीर पुत्र मोहम्मद हुसैन राजमिस्त्री का काम करते थे। बुधवार सुबह वह खेतों की ओर गए थे। कुछ देर बाद उनका गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति के गन्ने के खेत के पास खड़े शीशम के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। जहीर का शव उनके गमछे के फंदे से पेड़ पर लटक रहा था। सूचना पर घुंघचाई चौकी मौके पर पहुंच गए पुलिस ने शव पेड़ पर उतरवाकर कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि मोहम्मद जहीर में तीन शादियां की थी। उनके आठ बच्चे हैं। बड़े बेटे मोहम्मद तौफीक ने पीएम कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।