Tuesday, 15 September 2026 | 5:23 PM
भारत

पीलीभीत: गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित।

पीलीभीत: प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, राष्ट्रीय एकीकरण अनुभाग के द्वारा वर्ष 2022-23 के लिये ‘‘गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय पुरस्कार’’ दिये जाने से सम्बन्धित योजना के क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिये गये है। उक्त प्राप्त निर्देशों के जनपद के ऐसे पात्र व्यक्ति जिनके द्वारा मानवाधिकारों की रक्षा, सामाज
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत: प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, राष्ट्रीय एकीकरण अनुभाग के द्वारा वर्ष 2022-23 के लिये ‘‘गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय पुरस्कार’’ दिये जाने से सम्बन्धित योजना के क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिये गये है। उक्त प्राप्त निर्देशों के जनपद के ऐसे पात्र व्यक्ति जिनके द्वारा मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट कार्य किये गये हों तथा पूर्णतः समर्पित रहे हों, को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार गुरू गोविन्दसिंह जी के जन्म दिवस (05 जनवरी) पर ‘‘गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’’ प्रदान किये जाने एवं रूपये एक लाख का नगद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र दिये जाने की व्यवस्था की गयी है। जिसके क्रम में जनपद से इस पुरस्कार के मापदण्डों को पूरा करने वाले पात्र महानुभावों के प्रस्ताव उनके द्वारा किये गये महत्वपूर्ण कार्यों का तथ्यात्मक विवरण एवं अभिलेखीय साक्ष्यों के साथ प्रारूप स्पष्ट आख्या सहित शासन को निर्धारित समयावधि में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुये प्रस्तावक का नाम व पूर्ण विवरण भरकर दिनांक 25.09.2022 तक चार प्रतियों में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

सवांददाता: रामगोपाल कुशवाहा