Wednesday, 16 September 2026 | 1:40 PM
राजनीति

अब खराब सड़क बनाने वाले ठेकेदारों पर भी हो होगा जुर्माना: गडकरी

नई दिल्ली।  केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा कि खराब सड़कों का निर्माण करने वाले ठेकेदारों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। ट्वीट में कहा गया है कि नए मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के तहत सिर्फ आम लोगों के लिए ही पेनाल्टी और जुर्माने की राशि नहीं बढ़ाई गई है बल्कि सड़क के ठेकेद
Share:
अब खराब सड़क बनाने वाले ठेकेदारों पर भी हो होगा जुर्माना: गडकरी
Read in your preferred language.
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा कि खराब सड़कों का निर्माण करने वाले ठेकेदारों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। ट्वीट में कहा गया है कि नए मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के तहत सिर्फ आम लोगों के लिए ही पेनाल्टी और जुर्माने की राशि नहीं बढ़ाई गई है बल्कि सड़क के ठेकेदारों द्वारा खराब सड़कें बनाने पर भी जुर्माने की राशि बढ़ाई गई है। अब सड़क बनाने वाले ठेकेदारों पर सरकार निगरानी रखेगी. अगर सड़क के ठेकेदार खराब सड़क, खराब डिजाइन, सड़कों के निर्माण के दौरान खराब सामग्री का इस्तेमाल करेंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी. सड़कों के रख-रखाव में अगर लापरवाही बरती जाती है तो ठेकेदारों पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।