Tuesday, 15 September 2026 | 6:11 PM
मनोरंजन

अनूप सोनी नहीं, अब यह सुपरस्टार होस्ट करेगा 'क्राइम पेट्रोल'?

टीवी के लोकप्रिय क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' की अपनी एक अलग ही फैन फॉलोइंग है। अभिनेता अनूप सोनी कई साल तक इस शो से बतौर होस्ट जुड़े रहे। मगर अब इस शो के नए सीजन में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो को बॉलीवुड के बड़े अभिनेता होस्ट करेंगे। जानें कौन हैं ये सुपरस्टार? सीरियल '
Share:
अनूप सोनी नहीं, अब यह सुपरस्टार होस्ट करेगा 'क्राइम पेट्रोल'?
Read in your preferred language.

टीवी के लोकप्रिय क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' की अपनी एक अलग ही फैन फॉलोइंग है। अभिनेता अनूप सोनी कई साल तक इस शो से बतौर होस्ट जुड़े रहे। मगर अब इस शो के नए सीजन में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो को बॉलीवुड के बड़े अभिनेता होस्ट करेंगे। जानें कौन हैं ये सुपरस्टार?

सीरियल 'क्राइम पेट्रोल' अपने एपिसोड्स के जरिए समाज में होने वाली वारदातों को नाट्य रूपांतरण करके पेश करता है। इस सीरियल को अनूप सोनी ने कई साल तक होस्ट किया। मगर अब आईएनएस की रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी जगह बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने ले ली है।

'क्राइम पेट्रोल' के जल्द शुरू होने वाले नए सीजन को अजय देवगन होस्ट करेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय इस शो के शुरुआती 15 एपिसोड की शूटिंग भी पूरी कर चुके हैं।