Tuesday, 15 September 2026 | 5:26 PM
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या

मैनपुरी के थाना क्षेत्र में मायके आई विवाहिता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवती की हत्या करने का आरोप गांव के युवक पर लगा है। फिलहाल पुलिस टीमें गठित कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है। मामला भोग
Share:
मैनपुरी में नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या
Read in your preferred language.

मैनपुरी के थाना क्षेत्र में मायके आई विवाहिता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवती की हत्या करने का आरोप गांव के युवक पर लगा है। फिलहाल पुलिस टीमें गठित कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है। मामला भोगांव थाना क्षेत्र के गांव छाछा से जुड़ा है। यहां अंजू नाम की नव विवाहिता की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई है। आपको बता दें महिला की शादी 7 माह पहले कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम हटऊ में अजीत कुमार के साथ हुई थी। शुक्रवार को नव विवाहिता अपने मायके आई थी। शनिवार को उसके मायके में कोई नहीं था। वह अपनी छोटी बहन के साथ घर पर अकेली थी। तभी गांव का ही रहने वाला युवक कुलदीप उसके घर में घुस आया। उसने मौके का फायदा उठाकर नव विवाहिता को गोली मार दी। जिससे नव विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मैनपुरी एसपी कमलेश दीक्षित का कहना है की तहरीर के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

सवांददाता : अर्पित शर्मा