Tuesday, 15 September 2026 | 8:05 PM
भारत

मस्क का मानना है कि दुनिया इस समय कम जनसंख्या के संकट का सामना कर रही

इलॉन मस्क ने अपनी कंपनी न्यूरालिंक की मैनेजर शिवॉन जिलिस को अपने शुक्राणु देने की बात कही थी। स्पेस-X और टेस्ला के मालिक इलॉन मस्क इस साल की शुरुआत में 12 वें बच्चे के पिता बन गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये बच्चा उनकी पार्टनर और न्यूरालिंक की मैनेजर शिवॉन जिलिसल से हुआ है। बच्चे का जन्म साल की शुरुआत
Share:
मस्क का मानना है कि दुनिया इस समय कम जनसंख्या के संकट का सामना कर रही
Read in your preferred language.

इलॉन मस्क ने अपनी कंपनी न्यूरालिंक की मैनेजर शिवॉन जिलिस को अपने शुक्राणु देने की बात कही थी।
स्पेस-X और टेस्ला के मालिक इलॉन मस्क इस साल की शुरुआत में 12 वें बच्चे के पिता बन गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये बच्चा उनकी पार्टनर और न्यूरालिंक की मैनेजर शिवॉन जिलिसल से हुआ है। बच्चे का जन्म साल की शुरुआत में हुआ था। मस्क ने जानकारी को सीक्रेट रखा था।
अब तक मस्क और शिवॉन ने इस बारे में कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। इससे पहले दोनों के 2022 में जुड़वा बच्चे हुए थे। इनके अलावा मस्क के 8 बच्चों में से 5 उनकी पहली पत्नी राइटर जस्टिन मस्क के साथ, तीन संगीतकार ग्रिम्स से हुए।
मस्क का मानना है कि दुनिया इस समय कम जनसंख्या के संकट का सामना कर रही है और अच्छे IQ वाले लोगों को बच्चे पैदा करने चाहिए। उन्होंने 2021 में कहा था कि अगर लोग ज्यादा बच्चे पैदा नहीं करेंगे, तो हमारी सभ्यता खत्म हो जाएगी।
इलॉन मस्क की ऑटोबायोग्राफी लिखने वाले राइटर वाल्टर इसाकसन ने लिखा कि मस्क ने न्यूरालिंक की मैनेजर शिवॉन जिलिस को बच्चे पैदा करने के लिए कहा था। बाद में खुद शुक्राणु दाता बनने की पेशकश की थी।
इससे 15 दिन पहले अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में कहा गया था कि मस्क ने महिला एम्प्लॉईज पर अपने बच्चे पैदा करने का दबाव डाला था। मामले में तीन महिलाएं सामने आई थी, जिनमें से दो ने दावा किया था कि मस्क और उनके बीच यौन संबंध थे। एक महिला ने बताया कि मस्क ने उससे कई बार अपने बच्चे पैदा करने को लेकर बात की थी। इन महिलाओं में से एक स्पेस-X में इंटर्न थी।
महिलाओं ने बताया था कि जब उन्होंने मस्क से बच्चे करने को मना किया तो उन्हें सैलरी देने से मना कर दिया गया। इतना ही नहीं, जानबूझकर उनकी परफॉर्मेंस भी खराब की गई थी।
उधर, इलॉन मस्क के वकीलों ने वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट को खारिज किया था। उनका कहना था कि यह रिपोर्ट फर्जी है और इसमें झूठे आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा स्पेस-X की प्रेसिडेंट ग्वेने शॉटवेल ने भी आरोपों को गलत बताया है