Monday, 21 September 2026 | 9:40 AM
राजनीति

सम्यक पार्टी की बिहार इकाई की बैठक सम्पन्न

संगठन और विचारधारा दोनों स्तरों पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को पार्टी ने बताया अपनी पहचान
Share:
सम्यक पार्टी की बिहार इकाई की बैठक सम्पन्न
सम्यक पार्टी की बिहार इकाई की बैठक सम्पन्न
Read in your preferred language.
पटना। सम्यक पार्टी की बिहार इकाई की कार्यकर्ता बैठक रविवार को पटना के होटल सिटी सेंटर में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में वैकल्पिक राजनीति की भूमिका तथा संगठन के विस्तार पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का विषय “देश की वर्तमान परिस्थिति में राजनीतिक विकल्प के रूप में सम्यक पार्टी की भूमिका” रखा गया था।

बैठक में वक्ताओं ने सम्यक पार्टी को पूर्ण लोकतांत्रिक पार्टी बताते हुए कहा कि पार्टी की लोकतांत्रिक व्यवस्था केवल उसके राजनीतिक विचारों तक सीमित नहीं है, बल्कि संगठन के संचालन में भी लोकतांत्रिक सिद्धांतों को महत्व दिया जाता है। पार्टी के अनुसार संगठन में नेतृत्व और पदों की व्यवस्था निश्चित कार्यकाल तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर आधारित है।

वक्ताओं ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य बुनियादी परिवर्तन, सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और लोकतांत्रिक भागीदारी जैसे मुद्दों को राजनीतिक विमर्श के केंद्र में लाना है। पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर भी जोर दिया। 

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के.के. मौर्य, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर ने प्रमोद सिन्हा, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) प्रोफेसर राम सिंह, राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र गुप्ता ‘राजन’, राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिव सह उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी मनोहर बौद्ध, बिहार प्रदेश अध्यक्ष भंते शीश मणि कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनीता सिन्हा, किसान मोर्चा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य मौर्य, उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी राज कुमार पाण्डेय, बिहार प्रदेश महासचिव संगठन डॉ. राज कुमार मौर्य, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष गीता वर्मा, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष. एडवोकेट जितेन्द्र कुमार, tप्रदेश कोषाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा, वेद भूषण सिंह , राकेश कुमार, डॉ. श्रीनिवास सिंह सहित पार्टी के प्रदेश, जिला स्तरीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेंद्र प्रसाद शाक्य तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय मार्गदर्शक मंडल के अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ डॉ. शिव प्रसाद विश्वकर्मा शामिल हुए।

पार्टी की ओर से कहा गया कि बिहार में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ लोकतांत्रिक विचारधारा को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने के लिए आगे भी जिला एवं प्रखंड स्तर पर गतिविधियां जारी रखी जाएंगी। बैठक में 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश महासचिव मुन्ना सिंह और प्रदेश मीडिया प्रभारी बैजनाथ सिंह को प्रत्याशी भी घोषित किया गया। बैठक का संचालन प्रदेश अध्यक्ष भंते शीष मणि कुमार ने किया और उनका सहयोग प्रदेश महासचिव संगठन डॉ. राज कुमार मौर्य ने किया। बैठक के अंत में धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद सिन्हा ने किया।