Sunday, 20 September 2026 | 6:59 PM
उत्तर प्रदेश

कासगंज :-विशाल श्रोत्रिय बने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष

विशाल श्रोत्रिय को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Share:
कासगंज :-विशाल श्रोत्रिय बने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष
विशाल श्रोत्रिय को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Read in your preferred language.
कासगंज में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक संपन्न, विशाल श्रोत्रिय बने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष
कासगंज। जनपद कासगंज में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (GPA) की एक महत्वपूर्ण बैठक जीतू की देखरेख में आयोजित की गई। यह बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश चौहान एवं जिलाध्यक्ष अनूप चौहान के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश चौहान ने कहा कि "संगठन ही हमारी असली शक्ति है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन आज देश का सबसे बड़ा और मजबूत पत्रकार संगठन है।" उन्होंने सभी पत्रकारों को एकजुट रहकर निडरता से अपने कर्तव्यों का पालन करने का आह्वान किया।
विशाल श्रोत्रिय को मिली नई जिम्मेदारी
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विशाल श्रोत्रिय को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों और पत्रकारों ने उन्हें बधाई दी।
पीड़ित पत्रकारों के साथ खड़ा रहेगा संगठन: विशाल श्रोत्रिय
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर विशाल श्रोत्रिय ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "मैं संगठन के प्रति हमेशा समर्पित और तत्पर रहूँगा। हमारे संगठन के किसी भी पदाधिकारी या पत्रकार साथी को कोई समस्या या उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है, तो संगठन पूरी मजबूती से पीड़ित के साथ खड़ा रहेगा।"
इस अवसर पर संगठन के तमाम पदाधिकारी, सदस्य एवं स्थानीय पत्रकार मौजूद रहे।