यूपी में 24 घंटे में प्रदेश में 63 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इस दौरान 86 लोग रिकवर भी हुए। इसी के साथ राज्य में एक्टिव केस की संख्या 609 तक पहुंच गई हैं।
शनिवार को आई रिपोर्ट में प्रदेश के 48 जिले में कोई भी संक्रमित नही मिला। अभी भी सबसे ज्यादा मरीज लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर। अकेले इन 2 जिलों में 128 से ज्यादा एक्टिव केस हैं। वही, 13 जिले पूरी तरह से संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
24 घंटे में लखनऊ में पॉजिटिव केस 10 (एक्टिव केस - 73) हैं। वही गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा में 2 पॉजिटिव मरीज (एक्टिव केस - 45) और गाजियाबाद में 4 (एक्टिव केस 27) मिले हैं। इसके अलावा मेरठ में 2 पॉजिटिव केस (एक्टिव केस - 40), गोरखपुर में 0 (एक्टिव केस - 28), वाराणसी में 0 पॉजिटिव केस (एक्टिव केस - 21) मिले हैं। कानपुर नगर में 1 पॉजिटिव केस (एक्टिव केस - 4), प्रयागराज में 1 (एक्टिव केस - 6) और लखीमपुर खीरी में 2 पॉजिटिव केस (एक्टिव केस - 15), आगरा में 0 पॉजिटिव केस (एक्टिव केस - 2) सामने आए हैं।
शनिवार को लखनऊ में 24 घंटे में 10 कोविड मरीज मिले थे। इनमें अलीगंज में 3, आलमबाग में 1, चिनहट में 1 और सरोजनी नगर में 1, रेडक्रॉस में 1 में संक्रमित मरीज मिले हैं। वही 14 मरीज कोरोना से रिकवर हुए। लखनऊ में फिलहाल 73 कोविड केस है।
शुक्रवार को 24 घंटे में कुल 39 हजार 861 सैंपल की जांच हुई हैं। इस दौरान मेडिकल कॉलेजों में 8071 जांच और जिला अस्पताल में 11 हजार 305 जांच की गईं। वही निजी लैब में 231 सैंपल की जांच हुई।
लखनऊ में 623 सैंपल की जांच की गई। वहीं आगरा में 912, गौतमबुद्ध नगर में 70, गाजियाबाद में 1891, मेरठ में 584, प्रयागराज में 583, रायबरेली में 393, सहारनपुर में 1171 सैंपल की जांच की गई।
उत्तर प्रदेश
लखनऊ में सबसे ज्यादा 73 सक्रिय मरीज, 24 घंटे में 63 नए पॉजिटिव केस
यूपी में 24 घंटे में प्रदेश में 63 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इस दौरान 86 लोग रिकवर भी हुए। इसी के साथ राज्य में एक्टिव केस की संख्या 609 तक पहुंच गई हैं। शनिवार को आई रिपोर्ट में प्रदेश के 48 जिले में कोई भी संक्रमित नही मिला। अभी भी सबसे ज्यादा मरीज लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर। अकेले इन 2 जिलों में 1
Read in your preferred language.