Tuesday, 15 September 2026 | 7:03 PM
भारत

मैनपुरी:हत्या के आरोपियों को पुलिस ने 2 महीने बाद धर दबोचा

करहल पुलिस को क्षेत्र में, बाईपास रोड पर विगत 2 माह पहले, एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। जिसकी पहचान शकील पुत्र साबुद्दीन निवासी नगला गंभीरा, थाना करहल के रूप में हुई थी। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए, उसी के गांव के सुशील उर्फ गोलू पांडेय और अंकित उर्फ शिवम बाथम को गिरफ्तार कर लिया। पुलि
Share:
मैनपुरी:हत्या के आरोपियों को पुलिस ने 2 महीने बाद धर दबोचा
Read in your preferred language.

करहल पुलिस को क्षेत्र में, बाईपास रोड पर विगत 2 माह पहले, एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। जिसकी पहचान शकील पुत्र साबुद्दीन निवासी नगला गंभीरा, थाना करहल के रूप में हुई थी।
पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए, उसी के गांव के सुशील उर्फ गोलू पांडेय और अंकित उर्फ शिवम बाथम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने पर, सुशील उर्फ गोलू इकबालिया ने जुर्म कबूल करते हुए, पुलिस को बताया कि, शकील उसकी हत्या करने की साजिश रच रहा था। इससे पहले उसने अपने साथी से मिलकर, शकील की गोली मारकर हत्या कर दी, और ईट से सिर कुचलकर पहचान मिटा दी थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया है।

ब्यूरो रिपोर्ट अर्पित शर्मा मैनपुरी