Tuesday, 15 September 2026 | 5:26 PM
उत्तर प्रदेश

कोरबा : सुबह मिला खून से सना शव

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक कैटरिंग ठेकेदार की हत्या कर दी गई। बदमाश घर में घुसे और सोते समय किसी धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। ठेकेदार का शव अगले दिन गुरुवार सुबह खून से सना मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। लेनदेन के विवाद में हत्या की आशंका ह
Share:
कोरबा : सुबह मिला खून से सना शव
Read in your preferred language.

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक कैटरिंग ठेकेदार की हत्या कर दी गई। बदमाश घर में घुसे और सोते समय किसी धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। ठेकेदार का शव अगले दिन गुरुवार सुबह खून से सना मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। लेनदेन के विवाद में हत्या की आशंका है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

हत्या की सूचना के बाद घर के बाहर लगी लोगों की भीड़। मौके पर जांच करती पुलिस।

संजय नगर के नहर पारा निवासी राजा सोनी (28) कैटरिंग का काम करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात खाना खाने के बाद राजा घर लौटा था, फिर अंदर जाकर सो गया। इसके बाद रात में क्या हुआ किसी को कुछ नहीं पता। सुबह आसपास के लोगों ने देखा तो घर में ही उसका खून से सना हुआ शव पड़ा था। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है धारदार हथियार से वार किया गया है।

अकेले रहता था मकान में, माता-पिता दूसरी जगह रहते हैं
बताया जा रहा है कि राजा सोनी कैटरिंग के काम के चलते संजय नगर बस्ती में अकेले ही रहता था। उसके माता-पिता जिले में ही कहीं अन्य जगह रहते हैं। यह भी सामने आ रहा है कि एक दिन पहले ही उसका किसी से रुपयों के लेनदेन को लेकर झगड़ा भी हुआ था। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि उसी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल अभी पुलिस मौके पर है और साक्ष्य एकत्र कर रही है।

  • ज़िला संवाददाता
  • उत्सव कुमार यादव
  • कोरबा छत्तीसगढ़