Tuesday, 15 September 2026 | 11:44 PM
उत्तर प्रदेश

कोरबा:फर्जी दस्तावेज से नौकरी हथियाने वाले एएसआई पर होगी कार्रवाई ,एसपी ने डीआईजी (प्रशासन) को लिखा पत्र

कोरबा। जिले के एसपी अभिषेक मीणा ने पुलिस उप महानिरीक्षक (प्रशासन) रायपुर को पत्र लिखकर फर्जी दस्तावेज से नौकरी हथियाने वाले एएसआई माधव प्रसाद तिवारी पर कार्रवाई करने मागर्दशन मांगा है। 6 साल पहले एएसआई के विरूद्ध हुई शिकायत के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई कर की गई कार्रवाई संबंधी प्रतिवेदन चाहा ग
Share:
कोरबा:फर्जी दस्तावेज से नौकरी हथियाने वाले एएसआई पर होगी कार्रवाई ,एसपी ने डीआईजी (प्रशासन) को लिखा पत्र
Read in your preferred language.

कोरबा। जिले के एसपी अभिषेक मीणा ने पुलिस उप महानिरीक्षक (प्रशासन) रायपुर को पत्र लिखकर फर्जी दस्तावेज से नौकरी हथियाने वाले एएसआई माधव प्रसाद तिवारी पर कार्रवाई करने मागर्दशन मांगा है। 6 साल पहले एएसआई के विरूद्ध हुई शिकायत के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई कर की गई कार्रवाई संबंधी प्रतिवेदन चाहा गया था।
जिला पुलिस विभाग के चौकी रामपुर में एएसआई माधव प्रसाद तिवारी पदस्थ हैं। उनके खिलाफ शिकायत हुई थी कि उन्होंने फर्जी अंकसूची व दस्तावेज के सहारे भर्ती के समय नाबालिग होते हुए भी नौकरी हासिल कर ली थी। मामले में आवेदक के द्वारा जिला न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया जिसमें न्यायालय ने धारा 415, 420 के तहत कार्रवाई भी की गई है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जिले के एसपी ने 26 जून को एक पत्र पुलिस उप महानिरीक्षक (प्रशाासन) को लिखा है। जिसमें उक्त प्रकरण में जवाबदेही निर्धारित करते हुए आगामी कार्रवाई के लिए स्पष्ट मार्गदर्शन मांगा है। पूर्व में 3 जून 2014 को पुलिस उप महानिरीक्षक प्रशासन की ओर से तत्कालीन एसपी को लिखे पत्र में कहा गया था कि शिकायत में उल्लेखित तथ्य सही पाए जाने पर यह स्पष्ट है कि एएसआई तिवारी की ओर से पुलिस विभाग को गुमराह किया गया था। लेकिन 6 साल बाद भी पुलिस विभाग की ओर से एएसआई माधव प्रसाद तिवारी के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि कार्रवाई के बजाय फाइल को ही दबा दी गई थी। वर्तमान एसपी अभिषेक मीणा को इसकी जानकारी होने पर एएसआई के विरूद्ध कार्रवाई के लिए मार्गदर्शन मांगा है।

(ज़िला संवाददाता उत्सव यादव कोरबा छत्तीसगढ़)