Tuesday, 15 September 2026 | 5:24 PM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज:खेल मैदान में दुर्गा महोत्सव का आयोजन

कन्नौज।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक अध्यात्मिक स्वंय सेवी संस्था सन्मार्ग द्वारा एसबीएस कालेज के खेल मैदान में दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया गया। यहां विशाल पाण्डाल में स्थापित नौ देवियों का पूजन अर्चन करने के बाद कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा का शुभारम्भ मकरन्दनगर जीटी रोड स्थित पकरियान
Share:
कन्नौज:खेल मैदान में दुर्गा महोत्सव का आयोजन
Read in your preferred language.

कन्नौज।प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक अध्यात्मिक स्वंय सेवी संस्था सन्मार्ग द्वारा एसबीएस कालेज के खेल मैदान में दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया गया। यहां विशाल पाण्डाल में स्थापित नौ देवियों का पूजन अर्चन करने के बाद कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा का शुभारम्भ मकरन्दनगर जीटी रोड स्थित पकरियानाथ बाबा मंदिर से हुआ। यात्रा में शामिल महिलाएं और पुरुष सिर पर कलश रखकर देवी मां के भजनों को गाते हुए वातावरण को भक्तिरस में घोल रहे थे। देर शाम मईया की महा आरती के बाद दुर्गा पाण्डाल में नन्हें मुन्हें स्कूली बच्चों ने भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर शहर के लोगों का मन मोह लिया।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा