Tuesday, 15 September 2026 | 7:11 PM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज :बेटी के ससुराली जन आए दिन करते मारपीट , पिता ने दिया प्रार्थना पत्र

कन्नौज। ससुराल में विवाहिता के साथ आए दिन मारपीट व गाली गलौज को लेकर वृद्ध पिता ने थाने पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। जनपद औरैया के शहर थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर निवासी मनोज कुमार पुत्र परशुराम ने सौरिख थाने पहुंचकर बेटी के ससुराली जनों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्
Share:
कन्नौज :बेटी के ससुराली जन आए दिन करते मारपीट , पिता ने दिया प्रार्थना पत्र
Read in your preferred language.

कन्नौज। ससुराल में विवाहिता के साथ आए दिन मारपीट व गाली गलौज को लेकर वृद्ध पिता ने थाने पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। जनपद औरैया के शहर थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर निवासी मनोज कुमार पुत्र परशुराम ने सौरिख थाने पहुंचकर बेटी के ससुराली जनों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। दिए प्रार्थना पत्र में बताया बेटी मोहिनी की शादी करीब 6 वर्ष पहले सौरिख थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव निवासी गोपीचंद पुत्र रमेश चंद्र के साथ की। हमारी बेटी को आए दिन गाली गलौज व परेशान कर मारपीट करते हैं। पिता ने थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र देखकर कार्रवाई की मांग की।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा