Tuesday, 15 September 2026 | 6:51 PM
भारत

कन्नौज/छिबरामऊ: दहेज के लालची ने गर्वबती को घर से निकाला

छिबरामऊ/सौरिख: दहेज के लालची पति और उसके घर वालो ने गर्वबती महिला को पीटकर घर से निकाल दिया।पीड़िता ने अपनी माँ और भाई के साथ आकर सौरिख थाने में तहरीर दी है ।मामला सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम हाडिया का है।संध्या ने बताया कि मेरी शादी 16 माह पूर्व सोनू से की थी और लड़के पक्ष से जो माँगे थी उसे मेरे पाप
Share:
Read in your preferred language.

छिबरामऊ/सौरिख: दहेज के लालची पति और उसके घर वालो ने गर्वबती महिला को पीटकर घर से निकाल दिया।पीड़िता ने अपनी माँ और भाई के साथ आकर सौरिख थाने में तहरीर दी है ।मामला सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम हाडिया का है।संध्या ने बताया कि मेरी शादी 16 माह पूर्व सोनू से की थी और लड़के पक्ष से जो माँगे थी उसे मेरे पापा द्वारा पूरा किया गया था। पर अभी पति और उसके घर वाले एक लाख की और मांग कर रहे है। जब मैने मना किया कि अब मेरे पापा और पैसे नही दे सकते तो उन लोगो ने मारपीट शुरू कर दी।पीड़िता का कहना है कि मेरी सास संकरा और मेरे ससुर जगदीश और मेरे पति ने मुझे कमरे में आकर जान से मारने की कोशिश की और मेरे सोनू ने मेरे पेट मे लात मारी ताकि मेरा गर्व नष्ट हो जाये।देर रात तक मामला दर्ज कर लिया गया था।