Saturday, 26 September 2026 | 12:10 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:जे.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर रहे मुख्य अतिथि

फर्रुखाबाद के जे.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में फार्मेसी विभाग द्वारा विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने विद्यार्थियों को फार्मेसी शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर संबोधित किया। विद्यार्थियों ने फार्मासिस्ट शपथ के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Share:
फर्रुखाबाद:जे.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर रहे मुख्य अतिथि
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 25 सितंबर 2026 जे.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी द्वारा शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भोजपुर-फर्रुखाबाद के विधायक नागेंद्र सिंह राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। संस्थान के चेयरमैन डॉ. शैलेंद्र सिंह यादव एवं चेयरपर्सन डॉ. सुनीता यादव भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के स्वागत से हुई। चेयरमैन द्वारा विधायक नागेंद्र सिंह राठौर का बुके एवं माला भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद निदेशक द्वारा चेयरमैन तथा विभागाध्यक्ष श्रीमती मोनिका द्वारा चेयरपर्सन का स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए फार्मेसी के क्षेत्र में शिक्षा, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी के महत्व पर विचार व्यक्त किए। इसके बाद फार्मासिस्ट शपथ का आयोजन किया गया, जिसका संचालन श्रीमती बरला इंद्रा ने किया।

विश्व फार्मासिस्ट दिवस के महत्व पर आशी चौहान ने विशेष संबोधन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एकल नृत्य, गायन सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में आयशा चतुर्वेदी (D.Pharm द्वितीय वर्ष), अर्चना (B.Pharm तृतीय वर्ष), प्रबल (B.Pharm प्रथम वर्ष), प्रवीण (D.Pharm द्वितीय वर्ष) और आयुष शाक्य (D.Pharm द्वितीय वर्ष) सहित अन्य विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और रचनात्मकता देखने को मिली। संस्थान के शिक्षकों और विद्यार्थियों की सहभागिता से पूरा आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में निदेशक डॉ. प्रवीण गुप्ता, श्रीमती मोनिका, हिमानी, श्री रामनिवास, श्री इंद्रेश, श्री सुनील तथा प्रशासनिक अधिकारी विशाल कटियार सहित संस्थान के स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

कार्यक्रम के समापन पर कॉलेज परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल रहा। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मिलकर विश्व फार्मासिस्ट दिवस को यादगार बनाया।