Tuesday, 10 November 2026 | 10:30 PM
भारत

जहानाबाद: जल, जीवन और हरियाली में जहानाबाद को तीसरा स्थान

Share:
जहानाबाद: जल, जीवन और हरियाली में जहानाबाद को तीसरा स्थान
द दस्तक 24 प्रतिनिधि उपेन्द्र पथिक द्वारा 

जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त श्री आदित्य कुमार पियूष की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 राज्यस्तरीय उपलब्धि: अक्टूबर माह की रैंकिंग में जहानाबाद को तीसरा स्थान मिला। जो सम्मानजनक उपलब्धि कहा जा रहा है जिला प्रशासन और अधिक प्रयास कर रही है ताकि पहला स्थान प्राप्त हो सके।
 जल संरक्षण: सार्वजनिक जल संरक्षण संरचनाओं से संबंधित योजनाओं को शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया।
 कुआँ एवं सोख्ता निर्माण: सार्वजनिक कुओं के जीर्णोद्धार एवं कुओं तथा चापाकलों के किनारे सोख्ता निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिया है।
 वर्षा जल संचयन: भवनों में छत वर्षा जल संचयन योजनाओं की प्रगति तेज करने हेतु शिक्षा विभाग को निर्देश दिया है।

 उप विकास आयुक्त ने सभी विभागों को समन्वित प्रयासों से योजनाओं में तेजी लाने एवं आगामी माह में जिले की रैंकिंग और बेहतर करने का निर्देश दिया।