Wednesday, 11 November 2026 | 4:30 AM
भारत

जहानाबाद: शहीद जगदेव प्रसाद की भभू शांति देवी की मृत्युपरांत अर्जक पद्धति से हुआ शोकसभा

Share:
जहानाबाद: शहीद जगदेव प्रसाद की भभू शांति देवी की मृत्युपरांत अर्जक पद्धति से हुआ शोकसभा

शहीद जगदेव प्रसाद के छोटे भाई यशकाई बीरेंद्र कुमार की 90 वर्षीया पत्नी शांति देवी की मृत्युपरांत आज जहानाबाद जिला के शकूराबाद थानान्तर्गत कुरहारी गाँव में अर्जक पद्धति से शोकसभा आयोजित की गई।

गुरुआ के जाने माने समाजसेवी और पूर्व मुखिया विष्णुदेव सिंह ने सभा की अध्यक्षता की जबकि मदन प्रसाद ने संचालन किया।

वक्ताओं ने शांति देवी द्वारा परिवार और समाज के हित में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए मृतक के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही शोक संतप्त परिवार के परिवार प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।

वक्ताओं में भारत सरकार के पूर्व मंत्री नागमणि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुचित्रा सिंह, जगदेव बाबू की पुत्री मधु सिंह, शैल कुमारी,शोषित समाज दल के राजबल्लभ प्रसाद, अखिलेश कुमार, रामानुज सिंह गौतम, शिशुपाल कुमार , पूनम कुमारी, सुषमा कुमारी,आदि शामिल थे।

सभा में अभय राज उर्फ लल्लू जी, कुमारी किरण राज, अंबिकाप्रकाश, विद्या विवेक, पीयूष कुमार ,अभ्युदय राज, अभ्याश राज, अर्जक संघ के उपेन्द्र पथिक,सुनील कुमार, अशोक कुमार सिंह,नंदलाल मेहता, अरबिंद कुमार आदि सैंकड़ों सामाजिक और राजनीतिक लोग शामिल हुए।