Tuesday, 15 September 2026 | 8:19 PM
उत्तर प्रदेश

जौनपुर: गैस सिलेंडर फटने से युवक झुलसा, हालत गंभीर

शाहगंज (जौनपुर): युवक द्वारा चाय बनाते समय यह हादसा हुआ। आनन-फानन में घायल अवस्था में परिजनों ने उपचार हेतु राजकीय पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सरपतहा थाना थाना क्षेत्र
Share:
जौनपुर: गैस सिलेंडर फटने से युवक झुलसा, हालत गंभीर
Read in your preferred language.


शाहगंज (जौनपुर): युवक द्वारा चाय बनाते समय यह हादसा हुआ। आनन-फानन में घायल अवस्था में परिजनों ने उपचार हेतु राजकीय पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया।
जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार सरपतहा थाना थाना क्षेत्र के अर्सियाँ गांव का निवासी 25 वर्षीय शिवकांत पुत्र महेंद्र प्रसाद अपने घर पर रविवार की सुबह छोटे सिलेंडर पर लगे चूल्हे पर चाय बना रहा था। इसी दौरान अचानक सिलेंडर फट जाने से आग फैल गई और युवक आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया।
चिकित्सकों के अनुसार युवक का चेहरा,सर, सीना और पेट का पूरा हिस्सा आग की चपेट में आने से वह करीब 50 फ़ीसदी तक झुलस चुका था।