Tuesday, 15 September 2026 | 7:13 PM
भारत

जौनपुर: सड़क दुर्घटना में दो सगे भाई घायल

शाहगंज(जौनपुर): खुटहन रोड स्थित कटहिया नहर पुलिया के समीप अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मे भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बक्सा थाना क्षेत्र के कर्तिहां गांव निवासी दिलशाद अहमद के दो पुत्
Share:
Read in your preferred language.


शाहगंज(जौनपुर): खुटहन रोड स्थित कटहिया नहर पुलिया के समीप अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मे भर्ती कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बक्सा थाना क्षेत्र के कर्तिहां गांव निवासी दिलशाद अहमद के दो पुत्र मुन्ना (25) मुन्ना व कासिब (12) बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के यहां से आ रहे थे। खुटहन रोड स्थित कटहिया नहर पुलिया के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटने से दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया।