शाहगंज : क्षेत्र के चिरैया मोड़ स्थित कटार नहर पुलिया के पास बैठाकर लूट की योजना बना रहे चार लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से अर्टिगा कार तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया। केस दर्ज कर सभी का चालान न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक प्रभुनाथ यादव बुधवार की सुबह हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त नहर पुलिया के पास चास की संख्या में कार सवार बदमाश मौजूद हैं, जो किसी घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घेराबन्दी करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से अर्टिगा कार यूपी 32 एमएल 3704, दो तमंचा, दो कारतूस, दो चाकू बरामद किया।
बदमाशों की पहचान शैलेश मौर्य पुत्र अच्छेलाल निवासी कदीपु, ऋषभ यादव पुत्र रमेश यादव निवासी भानोपुर, अर्पित मौर्य पुत्र बाबूराम निवासी मुतकल्लीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ़ व दीपक कुमार पुत्र अशोक निवासी ताहापुर थाना मालीपुर जनपद अम्बेडकर नगर के रुप में हुई। प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त काफी शातिर सभी पर जौनपुर और आजमगढ़ जनपद में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
भारत
जौनपुर : लूट की योजना बना रहे चार अन्तर्जनपदीय लुटेरे गिरफ्तार
शाहगंज : क्षेत्र के चिरैया मोड़ स्थित कटार नहर पुलिया के पास बैठाकर लूट की योजना बना रहे चार लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने बदमाशों के पास से अर्टिगा कार तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया। केस दर्ज कर सभी का चालान न्यायालय भेज दिया। जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक प्रभुनाथ
Read in your preferred language.