Saturday, 31 October 2026 | 8:23 PM
खेल

ISL: चार मैचों से अजेय चल रही सुनील छेत्री की टीम की असल परीक्षा, एटीके मोहन बागान का करेगी सामना

आईएसल की पूर्व चैम्पियन बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) ने सातवें सीजन में खराब शुरुआत के बाद धीरे-धीरे प्रदर्शन में सुधार किया और जीत के ट्रैक पर आने लगी. टीम के लिए मंगलवार का मुकाबला मुश्किल होने वाला है क्योंकि टीम अब फातोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन एटीके मोहन बागान (ATK Mohu
Share:
ISL: चार मैचों से अजेय चल रही सुनील छेत्री की टीम की असल परीक्षा, एटीके मोहन बागान का करेगी सामना

आईएसल की पूर्व चैम्पियन बेंगलुरु एफसी (Bengaluru FC) ने सातवें सीजन में खराब शुरुआत के बाद धीरे-धीरे प्रदर्शन में सुधार किया और जीत के ट्रैक पर आने लगी. टीम के लिए मंगलवार का मुकाबला मुश्किल होने वाला है क्योंकि टीम अब फातोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन एटीके मोहन बागान (ATK Mohun Bagan) का सामना करने वाली है. सुनील छेत्री की कप्तानी वाली इस टीम ने पिछले कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है.

मुख्य कोच के जाने के बाद से अंतरिम कोच नौशाद मूसा के रहते हुए टीम पिछले चार मैचों से अजेय है. भारतीय टीम के गोलकीपर गुरप्रीत संधु के कारण टीम ने चार में से दो मुकाबलों में क्लीन शीट भी हासिल की है. चैम्पियन एटीके मोहन बागान के खिलाफ मैदान पर उतरना है, जहां टीम की कोशिश अपने हालिया प्रदर्शन को बरकरार रखने की होगी.

बेंगलुरु के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने चेन्नइयन एफसी के खिलाफ छह शानदार बचाव किए थे और उन्होंने चेन्नइयन को अंक बांटने पर मजबूर किया था. संधू का आईएसएल में 29वां क्लीन शीट है. बेंगलुरु का एटीकेएमबी के कोच एंटोनियो हबास के खिलाफ खराब रिकॉर्ड रहा है. मूसा ने कहा, 'फिलहाल हम एटीके मोहन बागान पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और हम जानते हैं कि हमें कैसे खेलना है. हम अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे. हमने पिछले मैचों में गोल नहीं खाएं हैं और हमें उम्मीद है कि हम इसे आगे भी जारी रखेंगे.'