Saturday, 31 October 2026 | 7:35 PM
खेल

ISL 7: ईशान पंडिता के चलते टूटा मोहन बागान की जीत का सपना, गोवा ने खेला ड्रॉ

 सुपर-सब इशान पंडिता द्वारा 85वें मिनट में किए गए शानदार गोल की बदौलत एफसी गोवा (FC Goa) ने रविवार को फातोर्दा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन के अपने 12वें दौर मुकाबले में मौदूजा चैम्पियन एटीके मोहन बागान (ATK Mohun Bagan) को 1-1 की बराबरी पर रोक
Share:
ISL 7: ईशान पंडिता के चलते टूटा मोहन बागान की जीत का सपना, गोवा ने खेला ड्रॉ

 सुपर-सब इशान पंडिता द्वारा 85वें मिनट में किए गए शानदार गोल की बदौलत एफसी गोवा (FC Goa) ने रविवार को फातोर्दा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन के अपने 12वें दौर मुकाबले में मौदूजा चैम्पियन एटीके मोहन बागान (ATK Mohun Bagan) को 1-1 की बराबरी पर रोक लिया। तीन बार के चैम्पियन एटीकेएमबी (ATKMB) ने 75वें मिनट में इदु गार्सिया द्वारा डाइरेक्ट फ्रीकिक पर किए गए गोल की मदद से लीड ली थी लेकिन 80वें मिनट में एलेक्सजेंडर जेसुराज की जगह मैदान पर आए पंडिता ने अपने आगमन के पांच मिनट बाद ही कमाल करते हुए एफसी गोवा (FC Goa) के लिए संजीवनी सरीखा गोल कर दिया।

एफसी गोवा (FC Goa) का यह 12वां और एटीकेएमबी (ATKMB) का 11वां मैच था। एटीकेएमबी (ATKMB) सीजन के इस तीसरे बराबरी के मुकाबले के बावजूद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मजबूती से काबिज है। उसके खाते में 21 अंक हैं। एफसी गोवा (FC Goa) के खाते में 19 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है। एफसी गोवा (FC Goa) ने सीजन का अपना चौथा ड्रा खेला है। मजबूत अटैक वाले एफसी गोवा (FC Goa) और मजबूत डिफेंस वाले एटीकेएमबी (ATKMB) के बीच के इस रोमांचक मुकाबले का पहला हाफ गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ।