Saturday, 31 October 2026 | 6:35 PM
खेल

IPL-13 : राहुल औरेंज कैप की रेस में सबसे आगे, बुमराह के पास पर्पल कैप

किंग्स इलेवन पंजाब के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन से बाहर होने के बाद भी उसके कप्तान लोकेश राहुल लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सबसे आगे हैं और इसलिए औरेंज कैप उन्हीं के पास है। राहुल के नाम कुल 670 रन हैं। दूसरे स्थान पर क्वालीफायर-2में जगह बना चुके सनराइजर्
Share:
IPL-13 : राहुल औरेंज कैप की रेस में सबसे आगे, बुमराह के पास पर्पल कैप

किंग्स इलेवन पंजाब के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन से बाहर होने के बाद भी उसके कप्तान लोकेश राहुल लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सबसे आगे हैं और इसलिए औरेंज कैप उन्हीं के पास है। राहुल के नाम कुल 670 रन हैं। दूसरे स्थान पर क्वालीफायर-2में जगह बना चुके सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर हैं। वार्नर ने अभी तक 546 रन बनाए हैं। तीसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन हैं जिनके नाम 525 रन हैं।

दिल्ली और हैदराबाद को ही रविवार को क्वालीफायर-2 में खेलना है। इस मैच की विजेता टीम फाइनल में मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी।

पर्पल कैप की रेस में मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सबसे आगे हैं। उनके नाम 27 विकेट हैं। उनसे पीछे दिल्ली के कगिसो रबादा हैं। रबादा के नाम 25 विकेट हैं। तीसरे नंबर पर 22 विकेट लेने वाले मुंबई के ही ट्रेंट बाउल्ट हैं।

एलिमिनेटर मुकाबले में हैदराबाद से हारने के बाद बेंगलोर के कुछ खिलाड़ियों का शानदार सीजन खत्म हो गया। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 21 विकेटों के साथ लीग का अंत किया और वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। देवदत्त पडिकल ने 473 रन बनाए और बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर रहते हुए लीग का समापन किया। यह पडिकल का पहला आईपीएल था।