Tuesday, 15 September 2026 | 9:01 PM
भारत

कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए गए भारतीय मिडफील्डर अनिरुद्ध थापा , दोहा में क्वारंटीन

भारतीय मिडफील्डर अनिरुद्ध थापा (Anirudh Thapa) कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं और दोहा में टीम के होटल में एक अलग कमरे में क्वारंटीन में हैं. अनिरुद्ध थापा को बुधवार को पॉजिटिव पाया गया, इससे एक दिन पहले भारत को विश्व कप और एशियाई कप के संयुक्त क्वालिफायर मुकाबले में एशियाई चैंपियन कतर से 0-1 स
Share:
कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए गए भारतीय मिडफील्डर अनिरुद्ध थापा , दोहा में क्वारंटीन
Read in your preferred language.

भारतीय मिडफील्डर अनिरुद्ध थापा (Anirudh Thapa) कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं और दोहा में टीम के होटल में एक अलग कमरे में क्वारंटीन में हैं. अनिरुद्ध थापा को बुधवार को पॉजिटिव पाया गया, इससे एक दिन पहले भारत को विश्व कप और एशियाई कप के संयुक्त क्वालिफायर मुकाबले में एशियाई चैंपियन कतर से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था.

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के महासचिव कुशल दास ने शनिवार को पीटीआई से कहा, 'अनिरुद्ध थापा कोविड-19 पॉजिटिव आए हैं और वह टीम के अन्य सदस्यों से अलग रह रहे हैं.' चेन्नईयिन एफसी के 23 साल के खिलाड़ी की कुछ दिन में दोबारा वायरस की जांच की जाएगी.

भारत पहले ही विश्व कप की दौड़ से बाहर हो चुका है लेकिन 2023 एशियाई कप के लिए उम्मीद बरकरार है. ग्रुप ई तालिका में देश छह मैचों में तीन अंक लेकर चौथे स्थान पर है. अभी टीम को सात और 15 जून को दो और मैच खेलने हैं. इससे पहले कुशल दास ने कहा था कि भारतीय फुटबॉल टीम का बायो बबल अलग-अलग संस्थानों और अंतरराष्ट्रीय खेल महासंघों के लिए स्टडी का विषय हो सकता है. कई खेल महासंघों के बायो बबल में वायरस की घुसपैठ हो गई थी, जिसके कारण टूर्नामेंटों को रद्द और मैचों को स्थगित करना पड़ा.