Wednesday, 16 September 2026 | 12:29 AM
खेल

क्रिकेट विश्व कप में एक बार फिर से भारत को मिली हार, ऑस्ट्रेलिया विश्व कप जीता

ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार विश्व कप खिताब अपने नाम किया विश्व कप में एक बार फिर से भारत को मिली हार, ऑस्ट्रेलिया 6 विकेट से विश्व कप जीता आस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया । हेड ने 95 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया 20 साल बाद फाइनल में ए
Share:
क्रिकेट विश्व कप में एक बार फिर से भारत को मिली हार, ऑस्ट्रेलिया विश्व कप जीता
Read in your preferred language.

ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार विश्व कप खिताब अपने नाम किया

विश्व कप में एक बार फिर से भारत को मिली हार, ऑस्ट्रेलिया 6 विकेट से विश्व कप जीता

आस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया । हेड ने 95 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया 20 साल बाद फाइनल में एक दूसरे के आमने-सामने रहे

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच वर्ल्‍ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला गया है।

मैच में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 240 रन बनाए। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन केएल राहुल (66) ने बनाए। उनके अलावा विराट कोहली ने 54 रन की पारी खेली। वहीं, रोहित शर्मा ने 47 रन बनाए।

मैच में शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर 4-4 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कुलदीप यादव पारी के आखिरी गेंद पर रन आउट हो गए। ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट, पैट कमिंस-जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट और ग्लेन मैक्सवेल और एडम जंपा को 1-1 सफलता मिली।

Note: मोहम्‍मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने वर्ल्‍ड कप 2023 के फाइनल में इतिहास रच दिया। यह भारत की पहली जोड़ी बनी जिसने एक वर्ल्‍ड कप में 20-20 विकेट लिए।

भारत की प्‍लेइंग 11 - रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्‍मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्‍मद सिराज।

ऑस्‍ट्रेलिया की प्‍लेइंग 11 - ट्रेविस हेड, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्‍टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्‍लेन मैक्‍सवेल, जोश इंग्लिस, पैट कमिंस (कप्‍तान), मिचेल स्‍टार्क, एडम जंपा और जोश हेजलवुड।