भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) इस साल श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरू में पिंक बाल टेस्ट (Pink Ball Test) यानी डे-नाइट टेस्ट (Day Night Test Match) की मेजबानी करने की योजना बना रहा है। बोर्ड श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का एक मैच बेंगलुरु में कराने का इच्छुक है। खिलाड़ियों के बबल-टू-बबल ट्रांसफर के मद्देनजर टेस्ट के बजाय तीन टी 20 आई के साथ दौरे की शुरुआत होने की संभावना है। सीरीज शुरू होने से पहले दोनों टीमें टी20 मैच खेलेंगी।
यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि क्या बेंगलुरू में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का 100वां टेस्ट भी होगा। व्यस्त यात्रा में कटौती करने के लिए बोर्ड बेंगलुरु जाने से पहले धर्मशाला और मोहाली में सीरीज के अधिकांश मैच खेलने पर विचार कर रहा है। प्रारंभिक यात्रा कार्यक्रम के अनुसार मोहाली, धर्मशाला और लखनऊ में खेले जाने वाले तीन टी-20 मैचों से पहले बेंगलुरु और मोहाली को टेस्ट मैच आयोजित होने थे।
बीसीसीआइ के एक सूत्र ने कहा, 'दौरे की शुरुआत में पहले दो टी 20 मैच धर्मशाला में खेले जा सकते हैं। इसके बाद तीसरे टी 20 आई और पहले टेस्ट का आयोजन मोहाली में हो सकता है। लखनऊ एक टी 20 मैच की मेजबानी करने से चूक सकता है। मोहाली में पिंक बाल टेस्ट कराना मुश्किल है क्योंकि वहां ओस की बड़ी भूमिका होती है। हालांकि, बीसीसीआइ अभी भी देश में कोविड -19 स्थिति पर नजर रख रहा है। कार्यक्रम को लेकर जल्द ही अंतिम फैसला लिया जाएगा।'
बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने बीसीसीआF से टेस्ट मैचों के बजाय पहले टी20 सीरीज खेलने का अनुरोध किया है। श्रीलंकाई टीम भारत आने से पहले आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी। ऐसे में उनके लिए एक ऐसी टीम दौरे पर भेजना सुविधाजनक होगा जो पहले से ही बबल में है।
भारत
बेंगलुरू में श्रीलंका के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट खेल सकता है भारत, बीसीसीआइ कर रहा तैयारी
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) इस साल श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरू में पिंक बाल टेस्ट (Pink Ball Test) यानी डे-नाइट टेस्ट (Day Night Test Match) की मेजबानी करने की योजना बना रहा है। बोर्ड श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का एक मैच बेंगलुरु में कराने का इच्छुक है। खिलाड़ियों के बबल-टू-बबल ट्रांसफर के मद्देनज
Read in your preferred language.