Tuesday, 15 September 2026 | 7:51 PM
भारत

भारत ने अमेरिका को हराकर टी20 विश्व कप का किया आगाज

डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम ने जीत के साथ टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत की है। अमेरिका ने सूर्यकुमार यादव की टीम की कड़ी परीक्षा ली लेकिन अंत में भारत ने मैच को 29 रनों से जीत लिया। टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 9 विकेट पर 161 रन बनाए। एक समय टीम 150 तक पहुंचती भी नजर नहीं आ रह
Share:
भारत ने अमेरिका को हराकर टी20 विश्व कप का किया आगाज
Read in your preferred language.

डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम ने जीत के साथ टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत की है। अमेरिका ने सूर्यकुमार यादव की टीम की कड़ी परीक्षा ली लेकिन अंत में भारत ने मैच को 29 रनों से जीत लिया। टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 9 विकेट पर 161 रन बनाए। एक समय टीम 150 तक पहुंचती भी नजर नहीं आ रही थी। अमेरिका के पास उलटफेर करने का शानदार मौका था लेकिन टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी।

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए। उस समय टीम का स्कोर 8 रन था। दूसरे विकेट के लिए ईशान किशन और तिलक वर्मा के बीच 37 रन की साझेदारी हुई। पावरप्ले के अंतिम ओवर में भारत ने तीन विकेट खोए। शैडली वैन शाल्कविक ने ईशान और तिलक के अलावा शिवम दुबे को भी आउट किया। किशन 16 गेंद पर 20 और तिलक वर्मा 16 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए। तिलक का खाता भी नहीं खुला।

वहीं रिंकू सिंह (6) और हार्दिक पांड्या (5) भी कुछ खास नहीं कर सके। लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक छोर संभालकर रखा। अक्षर पटेल के साथ उन्होंने सातवें विकेट के लिए हुई 41 रन की साझेदारी की और टीम को 100 के पार पहुंचाया। लगातार गिरते विकेटों के बीच चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान सूर्यकुमार यादव क्रीज पर टिके रहे और बेहतरीन अर्धशतक लगाया। सूर्या का टी20 में यह 25वां अर्धशतक था।