Saturday, 31 October 2026 | 8:21 PM
खेल

Ind vs Eng: दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में मैच देखने आ सकते हैं PM मोदी

भारत इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज पांच फरवरी से चेन्नई में शुरु होने वाली है. टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैच चेन्नई में होने वाले हैं. जबकि चार मैच की सीरीज के बचे दो मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले हैं. पहला टेस्ट मैच 5 फरवरी से 9 के बीच खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट मैच 13 से 17 फरवरी क
Share:
Ind vs Eng: दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में मैच देखने आ सकते हैं PM मोदी

भारत इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज पांच फरवरी से चेन्नई में शुरु होने वाली है. टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैच चेन्नई में होने वाले हैं. जबकि चार मैच की सीरीज के बचे दो मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले हैं. पहला टेस्ट मैच 5 फरवरी से 9 के बीच खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट मैच 13 से 17 फरवरी के बीच होने वाला है. तीसरा टेस्ट डे नाइट होगा जो 24 से 28 फरवरी के बीच होगा चौथा टेस्ट भी अहमदाबाद में 4 से 8 मार्च के बीच होने वाला है. अब रिपोर्ट्स के अनुसान पीएम मोदी कई बड़े नेता विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम में भारत इंग्लैंड का मैच देखने के लिए आ सकते हैं, जिसको लेकर बीसीसीआई प्लानिंग कर रहा है.

बता दें कि इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई पीएम मोदी के साथ का गृह मंत्री अमित शाह, खेल मंत्री किरेन रिजिजू के साथ कई बड़े नेताओं को आंमत्रण दे सकता है. 24 से 28 फरवरी के बीच अहमदाबाद के सबसे बड़े मैदान पर पहली बार मैच खेला जाएगा जिसके लिए इन सभी को बुलाया जा सकता है. ये भी बताया जा रहा है कि मोटेरा स्टेडियम में दर्शकों को आने की अनुमित मिल सकती है. अगर ऐसा होगा तो ये कोरोना काल में पहली बार होगा जब मैदान पर दर्शकों को अनुमति मिलेगी.