Tuesday, 15 September 2026 | 7:56 PM
टेक

अगर आपके स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ हो गई है कम, तो ये टिप्स आएंगे काम

स्मार्टफोन एक ऐसा डिवाइस है, जिसका इस्तेमाल कोरोना काल में सबसे ज्यादा हुआ है। लोगों ने इस डिवाइस का उपयोग घर से काम करने से लेकर मनोरंजन तक के लिए किया है। यही वजह है कि सबसे ज्यादा दबाव स्मार्टफोन की बैटरी पर पड़ा है और इससे बैटरी लाइफ भी कम हुई है। इसलिए आज हम आपको यहां कुछ ऐसे चार्जिंग टिप्स देन
Share:
अगर आपके स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ हो गई है कम, तो ये टिप्स आएंगे काम
Read in your preferred language.

स्मार्टफोन एक ऐसा डिवाइस है, जिसका इस्तेमाल कोरोना काल में सबसे ज्यादा हुआ है। लोगों ने इस डिवाइस का उपयोग घर से काम करने से लेकर मनोरंजन तक के लिए किया है। यही वजह है कि सबसे ज्यादा दबाव स्मार्टफोन की बैटरी पर पड़ा है और इससे बैटरी लाइफ भी कम हुई है। इसलिए आज हम आपको यहां कुछ ऐसे चार्जिंग टिप्स देने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने डिवाइस की बैटरी लाइफ को बढ़ा सकेंगे। आइए जानते हैं…

ऑरिजिनल चार्जर से फोन करें चार्ज
हमेशा अपने स्मार्टफोन को उसके साथ आने वाले चार्जर से ही चार्ज करें। अगर आप किसी और चार्जर का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपके फोन की बैटरी पर बुर प्रभाव पड़ता है। साथ ही फोन की बैटरी की खराब होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

फोन चार्ज करने से पहले कवर निकाल दें
चार्जिंग करने से पहले अपने फोन का कवर निकाल दें। कई बार कवर होने के कारण चार्जर की पिन सही प्रकार से नहीं लग पाती है। इसके अलावा चार्जिंग से फोन गर्म भी हो जाता है, इसलिए कवर ना होना बेहतर रहता है।

फास्ट चार्जिंग वाले एप्स न करें इस्तेमाल
फोन में बैटरी बचाने वाली या फास्ट चार्जिंग वाली थर्ड पार्टी एप रखने से बचना चाहिए। ये एप लगातार बैकग्राउंड में चलते रहते हैं, जिससे बैटरी पर ज्यादा दबाव पड़ता है।

20 फीसदी बैटरी होने पर फोन चार्ज करें
फोन को चार्ज पर तब लगाना चाहिए, जब इसकी बैटरी कम-से-कम 20 फीसदी पर हो। बिना डाउन हुए ही चार्ज पर लगाने से दुष्प्रभाव पड़ता है। हमेशा उसी प्रकार के पावरबैंक का इस्तेमाल करें जो आपकी बैटरी के लिए उपयुक्त हो।