Tuesday, 15 September 2026 | 4:25 PM
उत्तर प्रदेश

हरदोई : जनता दर्शन में आयुक्त करेगी जनमानस की समस्याओं का निस्तारण किया जायेगाः-प्रशान्त

नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी ने अवगत कराया है कि आम जनमानस की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों के अनुश्रवण हेतु मा0 आयुक्त लखनऊ मण्डल डा0 रोशन जैकब 01 अगस्त 2023 को पूर्वान्ह 11 से 02 बजे तक कलेक्टेट सभागार में आहूत जनता दर्शन में प्रतिभाग करेगीं। श्री तिवारी ने बताया कि जनता दर्शन में मा0 आयुक्त म
Share:
Read in your preferred language.

नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी ने अवगत कराया है कि आम जनमानस की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मामलों के अनुश्रवण हेतु मा0 आयुक्त लखनऊ मण्डल डा0 रोशन जैकब 01 अगस्त 2023 को पूर्वान्ह 11 से 02 बजे तक कलेक्टेट सभागार में आहूत जनता दर्शन में प्रतिभाग करेगीं। श्री तिवारी ने बताया कि जनता दर्शन में मा0 आयुक्त महोदया द्वारा आम जनमानस की दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं जैसे बिजली, पानी, सड़क, आवास, अवैध एवं विवादित अवैध भूमि कब्जा, पेंशन तथा राशन वितरण आदि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण किया जायेगा। उन्होने संबंधित जिलास्तरीय अधिकारियों से कहा है कि उक्त जनता दर्शन कार्यक्रम में ससमय उपस्थित होना सुनिश्चित करें।