Sunday, 20 September 2026 | 11:25 AM
उत्तर प्रदेश

गोला गोकर्ण नाथ:बाढ़ प्रभावित ग्राम रूरा सुल्तानपुर में विधायक अमन गिरी का दौरा

गोला गोकर्ण नाथ:बाढ़ प्रभावित ग्राम रूरा सुल्तानपुर में विधायक अमन गिरी का दौरा
Share:
गोला गोकर्ण नाथ:बाढ़ प्रभावित ग्राम रूरा सुल्तानपुर में विधायक अमन गिरी का  दौरा
Read in your preferred language.
बाढ़ प्रभावित ग्राम  रूरा सुल्तानपुर में विधायक अमन गिरी का  दौरा
विधानसभा गोला गोकर्णनाथ के ब्लॉक बिजुआ के अंतर्गत रूरा सुल्तानपुर में बाढ़ की विभीषिका को लेकर विधायक अमन गिरी लगातार सक्रिय हैं।  बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर मौके पर पहुंचकर स्वयं प्रभावित स्थानों का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया।सीधे बाढ़ ग्रस्त गांवों तक पहुंचते हैं और कटान व जलभराव की स्थिति का जायजा लिया 
विधायक जी ने प्रभावित स्थानों की तस्वीरें स्वयं अपने मोबाइल मे खींची व शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया जिससे राहत एवं आवश्यक कार्रवाई में किसी प्रकार की देरी न हो।
इस दौरान उन्होंने गांव के प्रत्येक वर्ग के लोगों से विधिवत संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं, उनके साथ हर परिस्थिति में खड़े रहने का भरोसा दिया और हिम्मत बंधाते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में माननीय मुख्यमंत्री जी व मैं हर वक़्त आपके साथ खड़ा हुँ 
विधायक अमन गिरी ने संबंधित अधिकारियों से भी लगातार संपर्क कर प्रभावित क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने, राहत कार्यों में तेजी लाने तथा ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कड़ाई से आवश्यक निर्देश दिए।