Sunday, 01 November 2026 | 3:28 PM
भारत

गया: अर्जक संघ जिला समिति की बैठक बोधगया में 4 को

Share:
गया: अर्जक संघ जिला समिति की बैठक बोधगया में 4 को

 अर्जक संघ जिला समिति, गया की बैठक आगामी 4 नवंबर 2026 को बोधगया के बकरौर स्थित मौर्या होटल में आयोजित की जाएगी। बैठक का समय पूर्वाह्न 11 बजे निर्धारित किया गया है। इसकी जानकारी संघ के जिला मंत्री विनोद विरोधी ने दी।
उन्होंने बताया कि बैठक में संगठन के विस्तार एवं मजबूती, वर्ष 2026 की सदस्यता बही की अधकटी जमा करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
इसके अलावा आगामी 20 नवंबर को राज्यस्तर पर आयोजित होने वाले ‘पढ़ाई के लिए लड़ाई’ आंदोलन के तहत धरना कार्यक्रम में गया जिले की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में अन्य संगठनात्मक एवं समसामयिक विषयों पर भी चर्चा होगी।
जिला मंत्री विनोद विरोधी ने अर्जक संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।