Sunday, 01 November 2026 | 10:55 AM
भारत

गौतमबुद्ध नगर : जेवर नगर पंचायत के चेयरमैन बने निर्दलीय प्रत्याशी नारायण माहेश्वरी, समाजवादी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशीयों को किया पराजित

गौतमबुद्ध नगर , निकाय चुनाव परिणाम , ग्रेटर नोएडा : जेवर नगर पंचायत के चेयरमैन बने निर्दलीय प्रत्याशी नारायण माहेश्वरी, समाजवादी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशीयों को किया पराजित – उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए आज सुबह से मतगणना चल रही है। गौतमबुद्ध नगर में दादरी नगर पालिका और चार
Share:
गौतमबुद्ध नगर :  जेवर नगर पंचायत के चेयरमैन बने निर्दलीय प्रत्याशी नारायण माहेश्वरी, समाजवादी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशीयों को किया पराजित

गौतमबुद्ध नगर , निकाय चुनाव परिणाम , ग्रेटर नोएडा : जेवर नगर पंचायत के चेयरमैन बने निर्दलीय प्रत्याशी नारायण माहेश्वरी, समाजवादी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशीयों को किया पराजित – उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए आज सुबह से मतगणना चल रही है। गौतमबुद्ध नगर में दादरी नगर पालिका और चार नगर पंचायतों के लिए मतगणना कराई गई है। जिसके परिणाम सामने आने शुरू हो गये हैं।

जेवर में निर्दलीय प्रत्याशी नारायण माहेश्वरी ने जीत दर्ज की है। उन्हें 6753 वोट मिले हैं। वहीं सपा के औरंगजेब दूसरे नंबर पर हैं। उन्हें 3550 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा के धर्मेंद्र अग्रवाल 1979 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं।